फर्रुखाबाद:पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जनपद में संगोष्ठी एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 जनसंघ के संस्थापक सदस्य, महान भारतीय विचारक एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज फर्रुखाबाद स्थित रेडिएंटो हॉस्पिटल परिसर, अलका मैरिज लॉन, बिर्रा बाग में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं कन्नौज के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह उपस्थित रहे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर विस्तार से चर्चा

मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय सिर्फ एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी चिंतक, संगठन कर्ता और गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने समाज के सबसे निचले तबके तक विकास पहुंचाने के लिए ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत दिया। यही विचारधारा भारतीय जनता पार्टी की नींव बनी और 1980 में भाजपा का गठन हुआ।”

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और अंत्योदय योजना जैसी योजनाओं से समाज के वंचित वर्ग को सीधा लाभ मिल रहा है। आनंद सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक गांव-गांव जाकर इन योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी गरीब इनसे वंचित न रहे।

समाजिक समानता पर जोर

पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत ने कहा कि यह दिवस समाज में आर्थिक व सामाजिक असमानताओं को समाप्त करने की दिशा में प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि समाज का हर व्यक्ति बराबरी के अधिकारों के साथ आगे बढ़े।”

आत्मनिर्भर भारत पर बल

भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी की दरों में कटौती कर गरीबों और मध्यम वर्ग को राहत दी गई है। “एक सशक्त और विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है जब अंत्योदय की विचारधारा को अपनाकर हर वर्ग तक विकास पहुंचे,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थितियां

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कठेरिया ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –जिला महामंत्री डीएस राठौर, हिमांशु गुप्ता व सुनील रावत, व्यापार मंडल मिश्रा गुट जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक जितेंद्र सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर, जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, रश्मि दुबे, गोपाल राठौर, अमरदीप दीक्षित, मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, विकास पांडे, ऋषिपाल सिसोदिया, नरेंद्र आर्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

पत्रकार वार्ता के मुख्य बिंदु

संगोष्ठी के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में जीएसटी स्लैब में किए गए संशोधन से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। अब केवल 0%, 5% और 18% स्लैब लागू होंगे। रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे चाय, मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रॉनिक। सामान व उपभोक्ता उत्पाद पहले से सस्ते होंगे। इस सुधार का सीधा लाभ कमजोर, सामान्य एवं मध्यम वर्ग को मिलेगा। व्यापारियों को राहत के साथ नए रोजगार अवसर भी पैदा होंगे।

आनंद सिंह ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि “कांग्रेस और उनके सहयोगी दल जब-जब सत्ता में आए, तब-तब उन्होंने जनहित की अनदेखी की। अखिलेश यादव जैसे नेता सिर्फ हास्यास्पद बयानबाजी तक सीमित हैं। उनके शासनकाल में प्रदेश ‘जंगलराज’ में तब्दील हो गया था। जनता अब उन्हें सत्ता में लौटने का मौका नहीं देगी।”

पत्रकार वार्ता में मौजूद पदाधिकारी

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत एवं जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। यह संगोष्ठी और पत्रकार वार्ता न केवल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को याद करने का अवसर बनी, बल्कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और जीएसटी सुधार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को भी जनता तक पहुंचाने का माध्यम साबित हुई।