फर्रुखाबाद: क्रिश्चियन ग्राउंड में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मेले में ‘सुरक्षा स्टॉल’ भी स्थापित किए गए।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 जनप्रतिनिधिगणों द्वारा क्रिश्चियन ग्राउंड, थाना कादरीगेट में उत्तर प्रदेश ट्रेड शो/स्वदेशी मेला 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद और पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ भी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने मेले में आने वाले सभी आगंतुकों और व्यापारियों को सुरक्षा का पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ मेले की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

साथ ही, पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मेले में ‘सुरक्षा स्टॉल’ भी स्थापित किए गए। इन स्टॉल्स पर नागरिकों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण सुरक्षा जानकारी दी जा रही है, ताकि सभी आगंतुक सुरक्षित और जागरूक माहौल में मेला का आनंद ले सकें।

यह मेला स्थानीय व्यापारियों के लिए अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और आम जनता के लिए स्वदेशी उत्पादों को जानने और खरीदने का विशेष अवसर प्रदान करता है।

मौके पर उपस्थित लोगों ने मेले की व्यवस्थाओं और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की।