फर्रुखाबाद: अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा संत समागम का आयोजन हुआ सम्पन्न

(द दस्तक 24 न्यूज़) , आज 14 जुलाई 2024 अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना के जिला कार्यकारणी द्वारा संत समागम का आयोजन किया गया। जिसमें मथुरा के प्रसिद्ध संत सदानंद महाराज एवम स्वामी रामानंद सरस्वती महाराज एवम् कई बड़े संत मौज़ूद रहे। संगठन प्रदेश अध्यक्ष मनोज शुक्ला, युवा प्रदेश महामंत्री अखिलेश पाण्डेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवम् त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र शाक्य, मुकेश मिश्रा, रजत गुप्ता ,ग्रीस गुप्ता के के द्विवेदी मीडिया संयोजक आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में फर्रुखाबाद को पांचाल नगर नाम, मंगलवार को हनुमान चालीसा, एक हिन्दू के घर एक गाय, सावन माह मे व्यवस्था, आदि पर विचार विमर्श किया गया।