फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जून 2025 आज समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ.नवल किशोर शाक्य ने उत्तर प्रदेश आर्यावर्त बैंक शाखा मेरापुर फर्रुखाबाद के वरिष्ठ प्रबंधक हरीराम शाक्य जी के सेवा निवृत्त होने पर उन्हें शाखा मेरापुर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।
हरीराम शाक्य मूल रूप से ग्राम हदीदादपुर मई और वर्तमान में राजीव गांधी नगर फर्रुखाबाद के निवासी हैं। वे बैंकिंग क्षेत्र में अपनी ईमानदार सेवा, कुशल कार्यशैली और किसान हितैषी योजनाओं के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान किसानों को ऋण सुविधा, बैंकिंग जागरूकता एवं वित्तीय सहायताओं में उल्लेखनीय योगदान दिया गया, जिसकी सराहना आमजन द्वारा की जाती रही है।
डॉ. नवल किशोर शाक्य ने इस अवसर पर कहा, हरिराम शाक्य जी ने बैंक के माध्यम से जन-जन तक सुविधाएं पहुंचाई हैं। खासकर किसान हितों के प्रति उनका समर्पण प्रेरणास्पद रहा है। ऐसे कर्मयोगी अधिकारी को हम शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई देते हैं। समाज उनके अनुभव और मार्गदर्शन से भविष्य में भी लाभान्वित होता रहेगा।
समारोह में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों में सुधीर कुशवाहा जिला स्काउट मास्टर, मोहम्मद जावेद खान अध्यापक, सत्यवीर शाक्य अध्यापक, राजेंद्र वर्मा अध्यापक, सुभाष शाक्य अध्यापक, मुकेश राजपूत अध्यापक, पंकज शाक्य अध्यापक, इंद्रेश यादव, राहुल यादव प्रधान लहरा, राहुल शाक्य प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, डॉ पंकज शाक्य, डॉ सुधीर, विशाल शाक्य पैथोलॉजिस्ट, संजय शाक्य हनी गारमेंट, अभिषेक शाक्य न्यू हनी गारमेंट, सुरजीत यादव, अरुण यादव, राजू सिंह अध्यापक, नरवीर सिंह अध्यापक, योगेंद्र सिंह अध्यापक सराय, लाल सिंह शाक्य, जगदीश शाक्य पूर्व प्रधान, रामप्रकाश शाक्य, राकेश शाक्य, मनोज शाक्य, नवीन शाक्य, अमित शाक्य, जसवंत सिंह, अरविंद शाक्य, अशोक शाक्य, अभिषेक शाक्य, महेंद्र बाथम, रामसनेही बाथम, गुरूदेव पाल, इंद्रेश, विनोद शाक्य चीफ केमिस्ट भाई, शिव कुमार शाक्य अध्यापक भाई, कुलदीप शाक्य भतीजे इंजीनियर, महादीप भतीजे सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सुरेश शाक्य नगला टीन,भगवान सिंह मझोला, सचिन शाक्य मझोला, संदेश शाक्य मझोला, लालू शर्मा कायमगंज उपस्थित रहे।
बैंककर्मियों में प्रशांत वैभव दीक्षित,भानु प्रताप,चंद्रशेखर, वीर प्रकाश, सुमित भारती, राजीव कुमार मिश्रा, राहुल कुमार, प्रदीप कुमार आदि लोगों की उपस्थिति रही।
सभी ने श्री शाक्य के सेवा-समर्पण को सराहा और उनके स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की। यह अवसर भावुकता से भरा रहा, जिसमें एक कर्मठ अधिकारी को उनके सेवाकाल की स्मृतियों और योगदानों के साथ सम्मानित किया गया।
