फर्रुखाबाद: पुलिस की बहादुरी को सलाम – व्यापार मंडल करेगा सम्मान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2025 नगर उद्योग व्यापार मंडल व नगर युवा व्यापार मंडल (मिश्रा गुट), फर्रुखाबाद द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होटल मोहन पैलेस, रेलवे रोड पर 30 जुलाई दोपहर 01 बजे किया जा रहा है। यह कार्यक्रम फर्रुखाबाद पुलिस की सराहनीय कार्यप्रणाली और बहादुरी को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

हाल ही में एक मासूम बच्ची के अपहरण की घटना में पुलिस द्वारा मात्र 22 घंटे में बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही, कई मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी कर उनकी हत्या करने वाले कुख्यात अपराधी, जिस पर इनाम भी घोषित था, को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। इस साहसिक कार्रवाई ने न सिर्फ जिले को दहशत से मुक्त किया, बल्कि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत किया है।

इस अभियान का नेतृत्व कर रहीं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के कुशल निर्देशन और उनकी टीम की तत्परता को सम्मानित करने हेतु यह विशेष बैठक बुलाई गई है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों को सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित किए जाने वाले अधिकारीगण:

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, नगर क्षेत्राधिकारी महोदया, एसओजी प्रभारी एवं उनकी टीम, कोतवाली फर्रुखाबाद एवं थाना मऊदरवाजा के प्रभारी, संबंधित चौकियों के इंचार्ज एवं कांस्टेबलगण आदि।

कार्यक्रम में नगर के सभी सम्मानित पत्रकारों, नागरिकों और व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है।

आयोजकगण: नगर अध्यक्ष: हाजी मोहम्मद इखलाक खान, महामंत्री: राकेश सक्सेना, नगर युवा अध्यक्ष: अंकुर श्रीवास्तव

नगर उद्योग व्यापार मंडल एवं नगर युवा व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) का यह प्रयास जनसेवा में लगे पुलिस अधिकारियों के मनोबल को ऊँचा करने की दिशा में एक प्रशंसनीय कदम है।