फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवम्बर 2025 नशा मुक्ति अभियान सेवा सप्ताह के तहत ‘रन फॉर हेल्थ’ कार्यक्रम का आयोजन आज बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद, फर्रुखाबाद द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज और रस्तोगी इंटर कॉलेज, रेलवे रोड में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करना और समाज में नशा मुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत संगोष्ठी से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं को नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद युवाओं द्वारा ‘रन फॉर हेल्थ’ दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विभाग संयोजक बजरंग दल अभिषेक जी, जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद अखिलेश मिश्रा जी, जिला सहसंयोजक रोहन मिश्रा जी, जिला संयोजक दुर्गा वाहिनी विधि सिंह, नगर मंत्री सिद्धांत सिंह एवं प्रवीण अवस्थी, नगर संयोजक आर्यन मिश्रा, सहसंयोजक नयन जैन, जिला मिलन केंद्र प्रमुख श्रवण जी, जिला बल उपासना प्रमुख अनुज जी, सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इस अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में दिल्ली में हुए कायराना हमले के पीड़ितों की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट था — “स्वस्थ भारत, नशामुक्त भारत।”
