फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025 श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए जनपद फतेहगढ़ में यातायात की सुगमता और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा विशेष रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। यह व्यवस्था दिनांक 19 जुलाई की रात्रि 8 बजे से 21 जुलाई की सायं 6 बजे तक प्रभावी रहेगी।
रूट डायवर्जन के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:
1. कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ आने वाले भारी मालवाहन
(ट्रक, टैंकर, डम्फर, डीसीएम, लोडर आदि) को गुरसहायगंज (कन्नौज) से छिबरामऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
2. छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ आने वाले मालवाहन
को छिबरामऊ से बेबर (मैनपुरी) की ओर मोड़ा जाएगा।
3. बेबर (जनपद मैनपुरी) की ओर से फतेहगढ़ आने वाले मालवाहन
को बेबर में ही रोका जाएगा।
4. एटा की ओर से फतेहगढ़ आने वाले भारी वाहन
को बिराहिमपुर-अलीगंज बॉर्डर (जनपद एटा) पर रोका जाएगा।
5. शाहजहाँपुर/बरेली की ओर से आने वाले भारी वाहन
को थाना अल्लागंज, हुल्लापुर एवं जरियनपुर चौराहा (जनपद शाहजहाँपुर) पर रोक कर ढ़ाई घाट, शमशाबाद की ओर जाने से प्रतिबंधित किया गया है।
6. हरदोई से फतेहगढ़ आने वाले मालवाहन
को रूपापुर (थाना सवायजपुर, जनपद हरदोई) में ही रोक दिया जाएगा।
नोट: यह व्यवस्था विशेष रूप से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात की सहजता के दृष्टिगत की गई है। आमजन से सहयोग की अपेक्षा की गई है ताकि कोई असुविधा ना हो।
फतेहगढ़ पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, आवश्यक न हो तो भारी वाहनों की आवाजाही टालें।
