फ़र्रुखाबाद: लूट कांड का सफल अनावरण, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, 2 बाइक व मोबाइल बरामद

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस, कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीमों ने लूट के एक मामले का खुलासा करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई 02 मोटरसाइकिलें एवं 01 मोबाइल बरामद किया है।

यह कार्रवाई थाना मऊदरवाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 354/2025, धारा 309(4) बीएनएस के तहत की गई विवेचना के क्रम में की गई।

घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार, दिनांक 01 दिसंबर 2025 को थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम खगऊ निवासी मदनलाल, जो शराब के ठेके पर सेल्समैन का कार्य करता है, ठेका बंद कर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। रात लगभग 10:30 बजे कायमगंज–फर्रुखाबाद बाईपास स्थित ऑल इज वेल ढाबा के पास दो अज्ञात व्यक्ति डंडा लिए खड़े मिले, जबकि एक अन्य व्यक्ति सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर बैठा था। तीनों ने मिलकर मदनलाल की हीरो होंडा सीडी डॉन मोटरसाइकिल लूट ली और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित की सूचना पर थाना मऊदरवाजा में तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल, जिस पर चालक सहित चार लोग सवार थे, को रोककर पूछताछ की गई। जांच में मोटरसाइकिल उक्त लूट कांड से संबंधित पाई गई, जिसके आधार पर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों की निशानदेही पर कोतवाली मोहम्मदाबाद में पंजीकृत एक अन्य मुकदमे से जुड़ी बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल (जिसका इंजन व पहिया खुला हुआ था) भी बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. रोहित शाक्य पुत्र रामसेवक शाक्य, निवासी झौनी नगला, थाना मऊदरवाजा

2. सुधांशु चौहान उर्फ एस.के. चौहान पुत्र स्व. वृजेश सिंह चौहान, निवासी ग्राम सौवा न्यामतपुर, थाना मऊदरवाजा

3. शहबाज उर्फ ऋषभ पठान पुत्र अंसार उर्फ अच्छे, निवासी ग्राम बाबरपुर, थाना मऊदरवाजा

4. विशाल शाक्य पुत्र अशोक शाक्य, निवासी झौनी नगला, थाना मऊदरवाजा

बरामदगी

एक मोटरसाइकिल हीरो होंडा सीडी डॉन (UP74D 2601), एक मोटरसाइकिल (इंजन व पहिया खुला हुआ, बिना नंबर प्लेट), एक मोबाइल फोन (नारजो कंपनी)।

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली थाना मऊदरवाजा पुलिसः-

थानाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह, उ0नि0 श्री अरविन्द सिंह यादव,  हे0का) मनोज कुमार, हे0का) अनुज तिवारी, हे0का0 सरताज, का0 अनुज कुमार

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिसः-

 उ0नि0 श्री सुरेश सिंह चाहर, उ0नि0 श्री आशु कुमार, का० ललित कुमार

एसओजी पुलिस टीमः-

उ0नि0 श्री सचिन चौधरी (प्रभारी SOG),  हे0का0 चन्द्रशेखर, हे0का0 करन यादव,  का० दिव्यांशू, का० सौरभ धीमान, का0 विकास चन्द्र, आरक्षी चालक धर्मेन्द्र सिंह

सर्विलांस पुलिस टीमः-

 उ0नि0 श्री सन्त कुमार (प्रभारी सर्विलांस सेल), कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी अमित कुमार, हे0कार) संदीप राव,  हे0का) अनुराग कुमार, हे0का0 सचेन्द्र सिंह, हे0का0 मयंकदीप, का० राहुल शर्मा

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना मऊदरवाजा पुलिस, कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम की तत्परता व समन्वय की सराहना की गई है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।