फर्रूखाबाद: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत प्रस्तुत दावों की विस्तार से समीक्षा की गई। शासनादेश के अनुसार उपयुक्त पाए गए दावों को स्वीकृत किया गया, जबकि अस्वीकृत दावों की पुनः जांच कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना किसानों और उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण है। दुर्घटना की स्थिति में मृतक किसान के परिजनों को ₹5 लाख का मुआवजा प्रदान किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कराया जाए।

इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), रजनीकांत उपजिलाधिकारी सदर, वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।