फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 जनपद में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना तथा अन्य विभागीय बैंक-सम्बंधित योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करना रहा।
बैठक में जनपद के समस्त क्षेत्रीय बैंक प्रबंधकों एवं विभागीय जिला समन्वयकों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति में सुधार करें और जनपद को प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान पर लाने का प्रयास करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों का हुआ खुलासा
समीक्षा के दौरान सामने आया कि कई विभागीय योजनाओं के अंतर्गत काफी संख्या में ऋण आवेदन अभी तक लंबित हैं, जिनके शीघ्र निस्तारण की आवश्यकता है:
★मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत
बैंक ऑफ इंडिया में 85 आवेदन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 47 आवेदन लंबित पाए गए।
★मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में
ग्रामीण बैंक में 15 आवेदन
बैंक ऑफ इंडिया में 11 आवेदन अभी भी प्रक्रिया में हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बैंकों को विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों के ऋण प्राथमिकता पर स्वीकृत करने चाहिए, और अनावश्यक रूप से ऋण आवेदन अस्वीकृत न किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र आवेदकों को योजनाओं का लाभ देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उपस्थित अधिकारी
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, डी.डी.ओ., एल.डी.एम., जी.एम. (डी.आई.सी.) सहित जिले के समस्त प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों व बैंक अधिकारियों को चेताया कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित आवेदनों का निस्तारण नहीं किया गया, तो उन पर व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी।
