फर्रुखाबाद धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: मंदिरों के समेकित विकास पर आर्किटेक्ट ने किया प्रस्तुतीकरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नींव करौरी धाम, संकिसा, कंपिल, पुठरी और अन्य प्राचीन मंदिरों के समेकित विकास के लिए आर्किटेक्ट द्वारा विस्तृत प्रस्तुतीकरण (Presentation) किया गया।

बैठक में आर्किटेक्ट ने सभी धार्मिक स्थलों की डिज़ाइन, सौंदर्यीकरण योजना, यातायात सुविधा, पार्किंग व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए विकसित की जाने वाली सुविधाओं पर विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि इन स्थलों का विकास जिले के धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देगा।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि विकास योजनाओं को स्थानीय आस्था, पारंपरिक वास्तुकला और पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला विकास अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही प्रस्तावित विकास कार्यों को अंतिम रूप देकर शासन को भेजा जाएगा ताकि फर्रूखाबाद जिले के धार्मिक स्थलों का समग्र विकास समयबद्ध तरीके से हो सके।