फर्रुखाबाद:भाजपा जिला मुख्यालय पर आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में आयोजित पत्रकार वार्ता एवं संगठनात्मक बैठक के लिए पहुंचे राम किशोर साहू एवं अजय धाकरे

फर्रुखाबाद,आज 26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में आयोजित पत्रकार वार्ता एवं संगठनात्मक बैठक के लिए जनपद पहुंचे क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू एवं लोकसभा प्रभारी अजय धाकरे ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।
जिला भाजपा मुख्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू ने कहा कुछ महीने बाद लोकसभा चुनाव प्रस्तावित है 2019 से बड़ी ऐतिहासिक जीत 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की होगी। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के सबसे बड़े प्रण को पूर्ण करने का कार्य किया। अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से हर वर्ग उत्साहित है। विकसित भारत यात्रा के माध्यम से संगठन का एक-एक कार्यकर्ता गांव-गांव और शहर-शहर पहुंचा है। केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं ने प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित किया है। 2024 का लोकसभा चुनाव पार्टी विकास के मुद्दों पर लड़ेगी। पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर लोकसभा चुनाव के लिए संचालन समिति गठित की है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मुहर लगने के बाद लोकसभा चुनाव संचालन समिति सार्वजनिक की जाएगी। संपूर्ण चुनाव लोकसभा चुनाव संचालन समिति के अंतर्गत होगा। 47 सदस्यों वाली संचालन समिति में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाएंगे। पार्टी प्रत्याशी की घोषणा के बाद चुनाव संचालन समिति कार्य करेगी। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 20 क्लेस्टर बनाए हैं कानपुर- बुंदेलखंड क्षेत्र में तीन क्लेस्टर बनाए गए हैं। कानपुर,अकबरपुर,इटावा,कन्नौज और फर्रुखाबाद लोकसभायें एक क्लेस्टर में रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जनकल्याण के अनेकों कार्य एवं योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार कुशासन और गलत नीतियों से देश तंग आ गया था 2014 में भाजपा को बहुमत मिला और देश को एक प्रधानमंत्री के रूप में प्रधान सेवक प्राप्त हुआ। भाजपा सरकार ने गरीब दलित पिछड़े नौजवान किसान और महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं देश में लंबे अरसे तक लंबित राम मंदिर निर्माण तीन तलाक नागरिक संहिता कानून और धारा 370 जैसे मुद्दों का हल किया है। वैश्विक स्तर पर भारत की छवि बदल चुकी है आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने हर मोर्चे पर भारत को सशक्त करने का कार्य किया। 2024 में विकास के मुद्दों पर जनता के बीच जाकर फिर एक बार जनमत हासिल करेंगे।
संघटनात्मक बैठक
जिला भाजपा मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में बैठक संपन्न हुई जिसमे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू लोकसभा प्रभारी अजय ठाकरे ने पूर्व में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की एवं चुनावी तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिए।
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू ने कहा 22 जनवरी का दिन भारत के इतिहास में याद किया जाएगा 23 जनवरी को पिछड़े वर्ग के लिए संघर्ष करने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत मोदी सरकार ने भारत रत्न देकर सम्मानित किया उन्होंने कहा बूथ के एक-एक कार्यकर्ता को संगठन अयोध्या दर्शन कराएगा अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए पार्टी कार्यकर्ता को प्रवेशिका उपलब्ध कराई जाएगी उन्होंने बताया लोकसभा चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है कुछ ही महा बाद देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। लोकसभा चुनाव के लिए संगठन द्वारा बनाई गई चुनाव संचालन समिति में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहेंगे। सक्रिय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को संचालन समिति में स्थान मिलेगा। बूथ एवं जिला स्तर का प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने बूथ के पांच स्थानों पर वॉल पेंटिंग (फिर एक बार मोदी सरकार) कराएगा। लाभार्थियों से संपर्क करके उनकी फोटो के साथ सेल्फी लेकर नमो एवं सरल ऐप पर डाउनलोड करनी होगी। नव मतदाताओं तक पहुंचकर संगठन एवं पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को अवगत कराया जाएगा। प्रत्येक पदाधिकारी एक पन्ना प्रमुख के दायित्व पर भी रहेगा। बूथ के अंतर्गत कामगारों से संपर्क करके प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के लिए प्रोत्साहित करना एवं ऑनलाइन आवेदन करना है। लोकसभा चुनाव में जीत के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को परिश्रम की पराकाष्ठा को पार करना है।
लोकसभा प्रभारी अजय धाकरे ने कहा भाजपा के अतिरिक्त कोई अन्य राजनीतिक दल देश के लिए कार्य नहीं करता विपक्ष के सभी राजनीतिक दल व्यक्तिगत एजेंट पर कार्य कर रहे हैं परिवार और स्वयं के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं भाजपा देश को परिवार मानकर राष्ट्रीय एजेंडा पर कार्य कर रही है। 365 दिन और 24 घंटे कार्य करने वाली पार्टी का कार्यकर्ता दिन-रात सामाजिक अभियानों से जुड़ा रहता है। वैश्विक महामारी में भी कार्यकर्ताओं ने देश की सेवा करने का कार्य किया। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता को अभी से कमर कसनी होगी तभी 400 पार के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सकेगा। संगठन का कार्यकर्ता गांव-गांव और गली-गली जाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का कार्य करें।
जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया प्रदेश संगठन ने लोकसभा चुनाव के लिए इटावा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय धाकरे को लोकसभा प्रभारी एवं जनपद के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार को लोकसभा संयोजक की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह की संस्तुति के बाद लोकसभा चुनाव संचालन समिति सार्वजनिक होगी। प्रत्येक पदाधिकारी को एक-एक मंडल और दो बूथों की जिम्मेदारी मिलेगी।
इस बैठक के अवसर पर संचालन जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक अभिषेक त्रिवेदी ,जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला महामंत्री फतेहचंद वर्मा, जिला महामंत्री सुनील कुमार रावत ,जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार, जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य आदित्य मिश्रा, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीरा सिंह, ममता सक्सेना, मुकेश गुप्ता ,उमेश बाबू राठौड़, अजीत पांडे ,अमरदीप दीक्षित ,रश्मि दुबे ,पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी, प्रदीप सिंह ,जिला मंत्री अभिषेक बाथम ,अवनीश शाक्य ,गोपाल राठौर ,प्रभात अवस्थी, पूर्व शमशाबाद चेयरमैन विजय गुप्ता, विवेक सिंहस नवनीत पाल ,वरिष्ठ नेता विश्वास गुप्ता ,जिला उपाध्यक्ष अशनील दिवाकर ,अभिषेक बाजपेई ,सुरेंद्र कठेरिया ,अनुज सिंह राठौड़, सर्वेश कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।