फर्रुखाबाद:थाना राजेपुर पुलिस ने साइबर ठगी के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 दिसंबर 2025 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना राजेपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 26/24 धारा 34/420/406/467/468/471 IPC एवं 66(D) आईटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 30 दिसंबर 2025 को की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: विशाल त्रिवेदी उर्फ सुभनीत पिता: चन्द्रप्रकाश उर्फ कल्लू त्रिवेदी निवासी: भुड़िया भेड़ा, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़

घटना का संक्षिप्त विवरण

जस्ट डायल एप के माध्यम से ट्रेडिंग के नाम पर अंतर्जनपदीय एवं अन्तर्राज्यीय स्तर पर साइबर ठगी की जा रही थी।अभियुक्तगण द्वारा फर्जी एवं कूटरचित रसीदें तैयार कर लोगों को लालच दिया जाता था तथा उनके बैंक खाता नंबर व एटीएम कार्ड प्राप्त कर एटीएम एवं जनसेवा केंद्रों से अवैध रूप से धनराशि निकाली जाती थी।

इस संबंध में दिनांक 05 अप्रैल 2024 को थाना राजेपुर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों—जेनेन्द्र पुत्र सतीश सिंह, निवासी अम्बरपुर, थाना राजेपुर, गजेन्द्र सिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह, निवासी नेकपुर चौरासी, थाना फतेहगढ़, संजीव कुमार उर्फ शनि पुत्र रामनरेश, निवासी मिया पट्टी, थाना अमृतपुर को 03 मोबाइल फोन, 02 एटीएम कार्ड, फर्जी कूटरचित बिल/वाउचर, 01 पैन कार्ड एवं ₹87,000 नकद सहित गिरफ्तार किया गया था। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना राजेपुर में मु0अ0सं0 26/24 पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान इस प्रकरण से संबंधित वांछित अभियुक्त विशाल त्रिवेदी उर्फ सुभनीत की गिरफ्तारी की गई, जिसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए शेष सफाई न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करने की बात कही।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 26/24, धारा 34/420/406/467/468/471 IPC एवं 66(D) आईटी एक्ट, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक श्री सुदेश कुमार, अपराध निरीक्षक श्री कामता प्रसाद, कांस्टेबल रविराज

पुलिस द्वारा बताया गया कि साइबर अपराध एवं आर्थिक धोखाधड़ी के मामलों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।