फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 दिसंबर 2025 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना राजेपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 79/24 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को चोरी की गई 05 सोलर प्लेटों सहित गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: विशाल पुत्र महेशचन्द्र निवास: देवरामपुर क्रासिंग के पास, ठण्डी सड़क, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 21 जुलाई 2024 को वादी श्री सतेन्द्र सिंह पुत्र स्व० प्रेम सिंह, निवासी बकसपुर मजरा जैनापुर, थाना राजेपुर, द्वारा सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों ने उनके खेत में लगे सोलर प्लेट सिस्टम एवं एक स्टार्टर चोरी कर लिया है। इस सूचना के आधार पर थाना राजेपुर में मु0अ0सं0 79/24 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान दिनांक 20 अगस्त 2024 को अभियुक्त शशांक उर्फ अंकित शुक्ला को 03 सोलर प्लेटों सहित गिरफ्तार किया गया था, जिसके उपरांत मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
इसी क्रम में विवेचना के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अन्य वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र महेशचन्द्र को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की गई 05 सोलर प्लेटें बरामद की गईं। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान अभियुक्त विशाल ने अपने जुर्म की माफी मांगते हुए शेष सफाई न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करने की बात कही।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त विशाल के विरुद्ध पूर्व में भी जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, लूट एवं माल बरामदगी से संबंधित कई अभियोग पंजीकृत हैं।
बरामदगी का विवरण
05 चोरी की सोलर प्लेटें
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक श्री सुदेश कुमार, उप निरीक्षक श्री अमित कुमार, कांस्टेबल विक्रान्त कुमार, कांस्टेबल बबलू कुमार
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
