फर्रुखाबाद:भाजपा फतेहगढ़ मंडल में राहुल राठौर को पुन,तीसरी बार सौंपा गया मीडिया प्रभारी का दायित्व।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2025 भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ मंडल में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राहुल राठौर को पुनः मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने इस निर्णय की पुष्टि की है।

बताते चलें कि जब हाल ही में फतेहगढ़ मंडल की नई कमेटी की घोषणा की गई थी, तब मीडिया प्रभारी का पद खाली रखा गया था। इस पर स्पष्टीकरण देते हुए मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने बताया कि यह पद संगठन में अत्यंत जिम्मेदारी वाला होता है और इसे एक अनुभवी, कर्मठ व विश्वसनीय व्यक्ति को ही सौंपा जाता है।

जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के निर्देशानुसार अब राहुल राठौर को पुनः इस पद की जिम्मेदारी दी गई है। रमला राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल राठौर विगत तीन वर्षों से लगातार मीडिया प्रभारी का कार्य सफलतापूर्वक निभाते आ रहे हैं। उनके कार्यकाल में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है और वे पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा व समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

राहुल राठौर सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में उनका योगदान सराहनीय रहा है। उनकी पुनः नियुक्ति से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।