फर्रुखाबाद:“Run For Unity – 2025” के तहत थाना नवाबगंज में दौड़ का आयोजन, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 2025 लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में थाना नवाबगंज में “Run For Unity – 2025” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोतवाली फतेहगढ़ एवं महिला थाना के अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

दौड़/रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” एवं “राष्ट्र की एकता, हमारी पहचान” जैसे जोशीले नारे लगाते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सद्भावना का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस आयोजन का उद्देश्य देश में एकता, समरसता और भाईचारे की भावना को सशक्त बनाना तथा युवाओं को सरदार पटेल के अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति से प्रेरित करना रहा।

“राष्ट्रीय एकता दिवस” के इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि — सरदार पटेल ने देश की रियासतों को एकसूत्र में पिरोकर जिस अखंड भारत का निर्माण किया, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एकजुटता और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दोहराया।