फर्रूखाबाद:रानी अहिल्याबाई होल्कर ने भारतीय संस्कृति की रक्षा एवं सम्मान के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया-चौधरी भूपेंद्र सिंह

(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2025 दिन बुधवार को भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने जनपद प्रवास के दौरान रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रि-जन्म शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में जिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं सांसद मुकेश राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने काली नदी पुल खुदागंज में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह कमालगंज में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सील चंद्र वर्मा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

   नारायण आश्रम में आयोजित जिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर ने भारतीय संस्कृति की रक्षा एवं सम्मान के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उन्होंने एक महिला के रूप में न्याय प्रिय शासन देकर भारतीय समाज को एक नया संदेश दिया है। रानी अहिल्याबाई होलकर भारत के एक छोटे से राज्य मालवा की रानी थी लेकिन उनके ऐतिहासिक फैसलों ने भारतीय इतिहास में एक अमित छाप छोड़ी है। भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों के रास्ते पर चलकर एक क्षमता मूलक समाज की स्थापना कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर जनहित के कार्य कर रहे हैं प्रदेश की कानून व्यवस्था एक नजीर बनकर पेश हुई है पिछली सरकारों में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की विचारधारा को कुचलने का काम किया था। वर्तमान की भाजपा सरकार उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरित होकर राज्य में सुशासन स्थापित कर रही है महिला सशक्तिकरण के रूप में राज्य की सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। समाजवादी पार्टी के शासन में पूरे प्रदेश में भय और आतंक का माहौल था। प्रदेश में योगी सरकार की अस्तित्व में आने के बाद महिलाओं की इज्जत और आबरू से खेलने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जा रही है। राज्य को विकसित बनाने के लिए सरकार निरंतर नए-नए प्रयास कर रही है। एक समृद्ध और सुरक्षित राज्य भाजपा सरकार ही दे सकती है।

इस कार्यक्रम के अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी कार्यक्रम की आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव एवं पूर्व मंत्री सतीश पाल ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया। इस अवसर पर डॉ रजनी सरीन, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, कायमगंज विधायक डॉक्टर सुरभि, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर भूदेव सिंह राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment