फर्रुखाबाद:थाना कादरी गेट पुलिस ने सिविलियन विद्यालय लिंजीगंज में छात्राओं को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थाना कादरी गेट की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा सिविलियन विद्यालय, लिंजीगंज में बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर टीम ने छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार, और आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के उपाय के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन नंबरों से मदद ली जा सकती है।

टीम ने महत्वपूर्ण सरकारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे –

1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला शक्ति केंद्र), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) – के बारे में विस्तार से समझाया और इनके सही उपयोग के तरीकों पर मार्गदर्शन किया।

थाना कादरी गेट पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों — महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता — को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया।