शोभायात्रा में डीजे वाहन के पीछे भगवान बुद्ध की झांकी चल रही थी। झांकी पर भंते नागसेन व प्रशांत कुमार सिंह मौजूद रहे। उन्होंने ही बुद्ध वंदना कराकर शोभायात्रा को रवाना किया था। टाउन हॉल तिराहे के निकट काश्तकार मैकेनिकल पार्ट्स सेंटर पर शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई थी। इसी स्थान पर तथागत संभ्रान्त नागरिक संगठन के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, मीडिया प्रभारी आनंद भान शाक्य आदि ने भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। शोभा यात्रा में शामिल लोग दोपहिया वाहन पर पंचशील ध्वज बांधकर एवं गले में पंचशील का पट्टा डाले थे। शोभा यात्रा चौक बाजार, रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन होकर ठंडी सड़क स्थित शाक्य सभागार पहुंची।
शोभायात्रा में आलू आढ़ती रामौतार शाक्य, नरेंद्र शाक्य, नागेंद्र शाक्य हैप्पी शाक्य, अंकित शाक्य एडवोकेट, जितेंद्र सिंह शाक्य एडवोकेट, अचल प्रताप सिंह शाक्य एडवोकेट, शेर सिंह शाक्य, राजीव शाक्य, डा० भोजराज शाक्य, शिव रतन सिंह शाक्य संदीप शाक्य, प्रर्वेश शाक्य, संतोष शाक्य, रामू शाक्य, घनश्याम शाक्य, राजन शाक्य, अभय शाक्य, कुलदीप कठेरिया, श्याम शाक्य, कैप्टन प्रभात शाक्य, सुदेश शाक्य, अखिलेश शाक्य, डॉ धर्मवीर सिंह, अंकित कुमार आदि हजारों की संख्या में सम्राट अशोक के वंशज शामिल रहे।