फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 आज माया मैरिज लॉन, नवाबगंज में एक पावन वैवाहिक समारोह में प्रियंका शाक्य, पुत्री श्री अनिल कुमार शाक्य (निवासी ग्राम नगला चन्देला, पोस्ट गुतासी, जिला फर्रुखाबाद) एवं विकास शाक्य, पुत्र श्री उदयभान सिंह शाक्य (निवासी ग्राम मानपुर, पोस्ट औरन्ध, जिला मैनपुरी) का दाम्पत्य सूत्र में शुभ मिलन संपन्न हुआ।
समारोह में दोनों परिवारों के परिजन, मित्रगण एवं समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे। विवाह संस्कार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे धर्मपाल बौद्ध ने नवविवाहित युगल को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।
समारोह में उल्लास, संगीत एवं मंगल कामनाओं का सुंदर समावेश देखने को मिला। सभी आगंतुकों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। समता, समानता और सद्भावना के साथ यह विवाह समारोह सामाजिक एकता का प्रतीक बना।
