फर्रुखाबाद:संकिसा बुद्ध महोत्सव की तैयारी बैठक 21 सितंबर को

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 धम्मा लोको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के नेतृत्व में आगामी 5 एवं 6 अक्टूबर को होने वाले संकिसा बुद्ध महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के उद्देश्य से ट्रस्ट के प्रबंधक राहुल शाक्य एडवोकेट ने 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे धम्मा लोको बुद्ध विहार में एक आवश्यक बैठक बुलाई है।

बैठक में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ताओं के नामों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही महोत्सव की सभी व्यवस्थाओं भोजन, वॉलिंटियर्स की टीम, टेंट, लाइट और साउंड की जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी। ट्रस्ट प्रबंधक राहुल शाक्य ने जानकारी दी कि जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं सांसद बाबू सिंह कुशवाहा महोत्सव में शामिल होंगे। उन्होंने सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों, बौद्ध एवं अंबेडकर अनुयायियों से समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। इधर, चिकित्सकों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य को स्वास्थ्य लाभ के लिए आराम करने की सलाह दी है।