फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी कार्यालय फर्रुखाबाद की ओर से जारी आदेश के अनुसार आगामी 06 सितम्बर 2025 (शनिवार) को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 के कारण निर्धारित सम्पूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम 08 सितम्बर 2025 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा।
कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि सभी सम्बंधित अधिकारी इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही, पूर्व में जारी कार्यालय पत्र संख्या-1494/सात-मु0लेख (सम्पूर्ण समाधान दिवस)/2025 दिनांक 21 जून 2025 यथावत प्रभावी रहेगा।
जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी अशुतोष कुमार द्विवेदी ने निर्देश दिए हैं कि –
पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचना दी गई है।
समस्त जिला स्तरीय अधिकारी समय पर उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।
जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि इस आदेश को सभी दैनिक समाचार पत्रों में नि:शुल्क प्रकाशित कराया जाए।
यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि 06 सितम्बर को होने वाली यूपी पीईटी परीक्षा शांतिपूर्ण, सकुशल एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई जा सके।
