फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2025 जनपद की पुलिस द्वारा जारी की गई ‘गुमशुदा की तलाश’ संबंधी सूचना के अनुसार, थाना अमृतपुर क्षेत्र निवासी एक युवक ओमवीर पुत्र पेशकार, निवासी गुढ़सराय पमरान थाना अमृतपुर, दिनांक 20 जुलाई 2025 से लापता है। इस संदर्भ में थाना अमृतपुर पर गुमशुदगी संख्या 13/2025 पंजीकृत की गई है।
युवक का विवरण इस प्रकार है:
नाम: ओमवीर
उम्र: 24 वर्ष
पिता का नाम: पेशकार
स्थायी पता: गुढ़सराय पमरान, थाना अमृतपुर
हुलिया: साँवला रंग, कद 5 फुट 4 इंच, दुबला-पतला शरीर
पहचान: आसमानी रंग की शर्ट, गेहूंआ रंग की पैंट व नीले हवाई चप्पल पहनकर निकले थे।
फतेहगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को ओमवीर से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त हो, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर पुलिस को सूचित करें:
जांच अधिकारी: 8423351935
थानाध्यक्ष अमृतपुर: 9454403320
क्षेत्राधिकारी अमृतपुर: 9454401452
पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश के लिए सभी संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया सेल फतेहगढ़ पुलिस द्वारा भी अभियान चलाकर सूचना प्रसारित की जा रही है। जनता से सहयोग की अपील करते हुए पुलिस ने कहा है कि किसी भी प्रकार की सूचना, भले ही वह सामान्य ही क्यों न हो, गुमशुदा की तलाश में सहायक सिद्ध हो सकती है।
