फर्रुखाबाद:जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु पुलिस का पैदल गश्त अभियान तेज।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर थाना मऊदरवाजा प्रभारी निरीक्षक बलराज भाटी के नेतृत्व में थाना क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय दुकानदारों व आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं भी जानीं तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

गश्त के दौरान पुलिस द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी, अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने तथा बाजारों में शांति बनाए रखने के लिए भी ठोस कदम उठाए गए। यह अभियान आगामी त्योहारों एवं सामाजिक आयोजनों को देखते हुए और अधिक सख्ती से जारी रखने की योजना के तहत किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि “जनपद में शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस की यह निरंतर उपस्थिति आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करती है और असामाजिक तत्वों के लिए एक स्पष्ट संदेश भी है।” जनपदवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।