फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल ने आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना एवं सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया। बाजारों में सक्रिय संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी गई और यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि पैदल गश्त का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना तथा किसी भी संभावित घटना को समय रहते रोकना है।
पुलिस की यह सक्रियता स्थानीय नागरिकों द्वारा सराही जा रही है। व्यापारियों एवं राहगीरों ने भी गश्त के इस अभियान का स्वागत करते हुए प्रशासन का आभार जताया। जनपद पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।
