फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 जनपद फतेहगढ़ की थाना कम्पिल पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए पाँच-पाँच हजार रुपए के इनामी चार वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना कम्पिल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 93/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस तथा मुकदमा अपराध संख्या 96/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
1. दिलीप पुत्र विश्राम
2. अजीत पुत्र गुड्डू
3. गौरव पुत्र रतन सिंह उर्फ लालू गिहार
4. नन्हू पुत्र अतर सिंह
(सभी निवासी ग्राम ममापुर, थाना कायमगंज, जनपद फतेहगढ़)
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार और क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत पुलिस टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
गिरफ्तार अभियुक्त दिलीप, अजीत, गौरव, नन्हू तथा फरार अभियुक्त रॉकी गिहार मिलकर बैंक, एटीएम और लेनदेन स्थलों पर रेकी कर बुजुर्गों को निशाना बनाकर उनके साथ मोटरसाइकिल पर बैठते और बीमारी या मदद का बहाना बनाकर उनकी जेब से रुपये चोरी करते थे।
दिनांक 09 जून 2025 को सिवारा चौराहे पर एक बुजुर्ग से 12 लाख रुपये की चोरी की गई थी। इसके बाद 14 जून को पुलिस मुठभेड़ के दौरान रॉकी गिहार घायल हुआ था जबकि बाकी अभियुक्त मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने अभियुक्त दिलीप को घटनास्थल से तमंचा व नकदी के साथ पकड़ा था।
अब दिनांक 26 जून 2025 को फरार अभियुक्तों को भी पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि बरामद की गई नकदी सिवारा चौराहे की वारदात से संबंधित है, जिसमें प्रत्येक को 40-40 हजार रुपये मिले थे।
बरामद सामग्री:
01 देशी तमंचा 315 बोर
01 जिंदा कारतूस
₹50,560 नकद
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:
दिलीप: 4 मुकदमे दर्ज – हत्या, अवैध हथियार, गंभीर अपराधों में शामिल।
गौरव व अजीत: 3-3 मुकदमे दर्ज – पूर्व में भी लूट व झपटमारी के मामले।
नन्हू: 2 मुकदमे दर्ज – लूट, अवैध हथियार की धाराओं में वांछित।
गिरफ्तारी करने वाली टीमें:
थाना कम्पिल पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्य
व.नि. भभूती प्रसाद
उ.नि. प्रमोद कुमार
का. अमित कुमार
का. सुमित कुमार
एसओजी टीम:
प्रभारी उ.नि. सचिन चौधरी
अ.नि. राजेश राय
हे.का. करन यादव
हे.का. बलबीर सिंह
का. सौरभ धीमान
का. विनोद सिंह
का. धर्मेंद्र सिंह
का. विकास चन्द्र
का. दिव्याशु
सर्विलांस टीम:
प्रभारी उ.नि. दीपक भाटी
हे.का. सचेन्द्र सिंह चौहान
हे.का. अनुराग कुमार
पुलिस का बयान: पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और जनपद में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
