फर्रुखाबाद:थाना मोहम्मदाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के दिशा-निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, रंगदारी मांगने और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के गंभीर मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मोहम्मदाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 350/2025 धारा 69/351(3)/308(2)/61(2) बीएनएस, 67 IT ACT तथा 3(1)(XII), 3(2)(5) SC/ST ACT में वांछित अभियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र अभय सिंह निवासी ग्राम खिरियामुकन्द, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद फर्रुखाबाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

🔹 घटना का विवरण

वादिनी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त अर्जुन सिंह ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, उससे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी, जिसमें से 10,000 रुपये भी ले लिए। इतना ही नहीं, उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी, और अपने परिचित व्यक्ति के साथ अज्ञात स्थान पर ले जाकर शारीरिक शोषण कराया।

इस संबंध में थाना मोहम्मदाबाद पर उक्त धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त अर्जुन सिंह को आज गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

🔹 पूछताछ में अभियुक्त का बयान

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपनी बहन के पेपर दिलाने गिरिजा देवी डिग्री कॉलेज, सकराई गया था, जहाँ उसकी मुलाकात वादिनी से हुई। बाद में दोनों के बीच इंस्टाग्राम और मोबाइल के माध्यम से बातचीत शुरू हुई और शादी की बात भी हुई थी। अन्य बयानों को अभियुक्त ने अपने वकील के माध्यम से माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की बात कही।

🔹 अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 350/2025 धारा 69/351(3)/308(2)/61(2) बीएनएस, 67 IT ACT व 3(1)(XII), 3(2)(5) SC/ST ACT थाना मोहम्मदाबाद

🔹 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 सुरेश सिंह चाहर, 2. का0 विन्टू कुमार

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री अजय वर्मा के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की है।