फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति फेज़-5.0 के अंतर्गत थाना अमृतपुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस तत्परता और सक्रियता की क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा की है।
जानकारी के अनुसार थाना अमृतपुर क्षेत्र में 28 सितंबर 2025 को एक महिला के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और लगातार प्रयासों के बाद महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया।
बरामद महिला को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उसके पति व परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए राहत की सांस ली।
फतेहगढ़ पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य की न केवल परिजन बल्कि आमजनमानस ने भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की यह तत्परता समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है।
पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या महिला सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर तुरंत 112 या संबंधित थाना पुलिस से संपर्क करें।
