फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस का पैदल गश्त।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली मोहम्मदाबाद प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला एवं पुलिस बल ने क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की।

गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। बाजारों में दुकानदारों और राहगीरों से सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया गया और लोगों को अफवाहों से बचने तथा शांति बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के नियमित गश्त से अपराध पर अंकुश लगेगा और जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ेगा। कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की यह सक्रियता त्योहारों एवं भीड़भाड़ के समय विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी।