फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद फतेहगढ़ में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ऐश्वर्या उपाध्याय ने कोतवाली फर्रूखाबाद क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि शांति एवं सुरक्षा बनाये रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसी उद्देश्य से नियमित रूप से इस प्रकार की पैदल गश्त की जा रही है। इससे असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के साथ-साथ जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी और अधिक मजबूत होता है।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पैदल गश्त से अपराधों पर अंकुश लगेगा और नागरिक खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे।
