फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 जनपद फतेहगढ़ की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के कुशल निर्देशन में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक राजीव पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाजारों में सक्रियता दिखाते हुए आमजन से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का विश्वास दिलाया। पैदल गश्त का उद्देश्य न केवल अपराध पर नियंत्रण स्थापित करना था, बल्कि आम जनता में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना भी था। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों पर भी निगाह रखी और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नियमित गश्त, चेकिंग अभियान और सतर्क निगरानी की जा रही है। उनका स्पष्ट संदेश है कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है, और इसके लिए फतेहगढ़ पुलिस पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस तरह के कदमों से न सिर्फ अपराधियों में डर का माहौल बनता है, बल्कि जनता में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत होता है।
