फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2025 थाना मऊदरवाजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और पाक्सो एक्ट के गंभीर प्रावधानों के अंतर्गत वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के कुशल मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 जून 2025 को थाना मऊदरवाजा पर एक वादी द्वारा तहरीर दी गई थी कि दिनांक 23 जून 2025 को उसकी नाबालिग पुत्री को हरदोई जिले का एक अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना मऊदरवाजा पर मुकदमा संख्या 197/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की बरामदगी की तथा उसके बयान और मेडिकल परीक्षण के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1)/87 बीएनएस एवं 5(J)(ii)/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। जांच के दौरान अभियुक्त की पहचान गौरव पुत्र राकेश निवासी बहरैय्या, थाना सुरसा, जनपद हरदोई के रूप में हुई।
मुखबिर की सूचना पर थाना मऊदरवाजा पुलिस टीम ने अभियुक्त गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह अपनी सफाई न्यायालय में अपने वकील के माध्यम से देगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: गौरव पुत्र राकेश निवासी: ग्राम बहरैय्या, थाना सुरसा, जनपद हरदोई
पंजीकृत अपराध:
मुकदमा संख्या 197/2025 धाराएं: 137(2)/65(1)/87 बीएनएस व 5(J)(ii)/6 पाक्सो एक्ट थाना: मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1.थानाध्यक्ष श्री बलराज भाटी
2.उपनिरीक्षक श्री अजय सिंह
3.मुख्य आरक्षी महेश उपाध्याय
4.आरक्षी सचिन
फतेहगढ़ पुलिस की इस तत्परता से एक बड़ी घटना का खुलासा हुआ है, जिससे जिले में बाल सुरक्षा के प्रति पुलिस की सजगता सिद्ध होती है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
