फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 22 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में आज कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा किरन पब्लिक स्कूल, कायमगंज में एक साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करना और डिजिटल सुरक्षा के महत्व को समझाना था। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग कैसे करें और साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, पासवर्ड शेयरिंग जैसी गतिविधियों से कैसे बचा जा सकता है।
अधिकारियों ने छात्रों को यह भी समझाया कि संदिग्ध संदेश, ई-मेल या कॉल आने पर तुरंत सतर्क रहें और इसकी सूचना अपने अभिभावकों या पुलिस को दें। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और अन्य आपातकालीन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। इस तरह की कार्यशालाओं से छात्रों में डिजिटल साक्षरता बढ़ेगी और वे सुरक्षित रूप से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकेंगे।
