फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में थाना कमालगंज पुलिस ने शनिवार को पुलिस बल एवं रिक्रूट आरक्षियों के साथ फ्लैग मार्च निकालकर क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने संवेदनशील मार्गों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना, शांति-सद्भाव का संदेश देना तथा किसी भी अप्रिय घटना पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना रहा।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस कर्मियों ने आमजन से शांति एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की। साथ ही नागरिकों को किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद या सूचना को तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षित माहौल बनाए रखने हेतु ऐसे फ्लैग मार्च आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे। पुलिस का यह प्रयास नागरिकों में भरोसा बढ़ाने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
