फर्रुखाबाद: अपराधियों को कठोर सजा दिलाने में पुलिस-प्रशासन की बड़ी सफलता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 नवंबर 2025 वरिष्ठ पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जनपद फतेहगढ़ में पंजीकृत एक गंभीर मामले में पुलिस व अभियोजन पक्ष की सक्रिय भूमिका के चलते अभियुक्तों को कठोर सजा दिलाई गई है।

मामला मु0अ0सं0 80/2018, वाद संख्या 204/2018, धारा 304, 504 भादवि थाना अमृतपुर से सम्बंधित है। इसमें अभियुक्त रामवरन पुत्र गंगाराम तथा अभियुक्ता गुड्डी देवी पत्नी रामवरन, निवासी कोला सोता हरपालपुर, थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद के विरुद्ध गंभीर आरोप पंजीकृत थे। विवेचना पूर्ण होने के बाद पुलिस द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया।

फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन विभाग, कोर्ट पैरोकारों एवं कोर्ट मोहर्रिर की सतत निगरानी व प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप मा० न्यायालय एडीजे प्रथम कोर्ट ने दिनांक 11 नवम्बर 2025 को दोनों अभियुक्तों को दोषसिद्ध कर 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 10-10 हजार रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया।

इस उल्लेखनीय सफलता में एडीजीसी श्री के.के. पाण्डेय, कोर्ट मोहर्रिर हेड कांस्टेबल तेज सिंह, तथा पैरोकार कांस्टेबल अमरपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि ऐसे मामलों में न्याय सुनिश्चित कराने एवं अपराधियों को कठोर दंड दिलाने की प्रक्रिया भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगी।