फर्रुखाबाद: बारिश बिना ही धान की रोपाई शुरू,किसानों पर बढ़ रहा बोझ।

शिवम वर्मा फर्रुखाबाद:

धान की फसल की रोपाई शुरू हो चुकी है। किसान बारिश के बिना ही खेतो में धान की रोपाई करने लगे है। मौसम की मार किसान और फसल दोनो पर पड़ रही है। एक ओर जहां बारिश न होने से फसल का सही विकास नही हो रहा वही दूसरी ओर किसानों को अन्य साधनों से धान की भारी का बोझ किसानों की जेब पर पड़ रहा है। किसान सूखे खेतो में समरसेवल और अन्य साधनों से पानी लगा रहा है और धान की रोपाई कर रहा है। धान की रोपाई का समय आया और बारिश को कोई नामोनिशां नही दिख रहा है। भीषण गर्मी के चलते खेतो में पानी की खपत बड़ गई है ।जिससे किसान पर और अधिक आर्थिक खर्च वड़ गया है। जिससे फरुखाबाद और आसपास के क्षेत्र के लोग परेशान हो रहे है। बारिश का सहारा छोड़ कर किसान अब समरसेबल और अन्य साधनों से सिंचाई कर अपनी धान की फसल लगा रहा है।