फर्रुखाबाद:समाजसेवी स्मृति शेष द्वारिका प्रसाद शाक्य का शांति पाठ संपन्न, तथागत सामाजिक समिति ने किया समाज शिरोमणि सम्मान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 दिसम्बर 2025 जनपद के ग्राम मई हादीदादपुर, पोस्ट रसीदपुर मई निवासी समाजसेवी स्मृति शेष द्वारिका प्रसाद शाक्य का शांति पाठ कार्यक्रम आज श्रद्धा एवं सम्मान के साथ संपन्न हुआ। शांति पाठ का आयोजन बौद्ध भिक्षु भंते डॉ धम्म पाल महाथेरो द्वारा विधिवत रूप से कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में परिजन एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

शांति पाठ कार्यक्रम के उपरांत तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा स्मृति शेष द्वारिका प्रसाद शाक्य की धर्मपत्नी को भगवान बुद्ध की प्रतिमा एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा समाज के प्रति किए गए त्याग, सेवा और संघर्षपूर्ण जीवन को स्मरण करते हुए प्रदान किया गया।

तथागत सामाजिक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि स्मृति शेष द्वारिका प्रसाद शाक्य ने अत्यंत कठिन एवं आर्थिक विपरीत परिस्थितियों में भी अदम्य साहस, ईमानदारी और समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इसी योगदान के लिए तथागत सामाजिक समिति TSS द्वारा उन्हें मरणोपरांत “समाज शिरोमणि सम्मान” से सम्मानित किया गया।

सम्मान कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, राधेश्याम शाक्य, महावीर शाक्य, रामवीर शाक्य, डॉ. धर्मवीर शाक्य, संरक्षक अशोक मौर्य, नीरज प्रताप शाक्य, अंकित शाक्य, शिवकुमार शाक्य, देवकीनंदन शाक्य सहित अन्य पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर स्मृति शेष द्वारिका प्रसाद शाक्य के परिवारजन भी उपस्थित रहे, जिनमें उनके ज्येष्ठ पुत्र सुरेशचंद्र शाक्य (पूर्व प्रबंधक, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त), रमेशचंद्र शाक्य, राकेश शाक्य, राजेश शाक्य, भाई मेवाराम, प्रवीन शाक्य, संजीव शाक्य, गिरीश चंद्र शाक्य, जागेश्वर दयाल शाक्य, सुधीर निश्चल सहित अन्य परिजन शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्मृति शेष द्वारिका प्रसाद शाक्य का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार, संघर्ष और सेवा भाव आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करते रहेंगे। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण वातावरण और बुद्ध वंदना के साथ हुआ।