फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थाना एवं कोतवाली स्तर पर ग्राम चौकीदारों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी त्यौहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने चौकीदारों को सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सभी ग्राम चौकीदारों को सुरक्षा किट भी वितरित की गई। पुलिस प्रशासन ने विश्वास जताया कि ग्राम चौकीदारों के सहयोग से त्यौहारों के अवसर पर जिले में शांति, सुरक्षा और साम्प्रदायिक सौहार्द का वातावरण बनाए रखा जाएगा।
