फर्रुखाबाद:इंटरनेशनल यूथ डे पर फर्रूखाबाद में पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता, 69 प्रतिभागियों को मिला सम्मान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 इंटरनेशनल यूथ डे के अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों में इंटरनेशनल रेड क्रॉस डे के तहत “आपात स्थिति से बचाव” थीम पर पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 69 छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी फर्रूखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने बच्चों की कला और लेखन कौशल की सराहना करते हुए उन्हें एक जिम्मेदार व आत्मनिर्भर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों की प्रतिभा को निखारते हैं बल्कि उनमें सामाजिक जागरूकता भी बढ़ाते हैं।कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले स्कूलों में आर्मी पब्लिक स्कूल, गायत्री इंटरनेशनल, कनोडिया इंटर कॉलेज, एनकेपी इंटर कॉलेज, ब्लू बेल इंटर कॉलेज, सीपी विद्या निकेतन और ज्ञानफोर्ड इनोवेटिव स्कूल शामिल रहे। बच्चों के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए शिक्षकों की भूमिका की भी विशेष प्रशंसा की गई।

रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से चेयरमैन डॉ. रजनी सरीन, वाइस चेयरमैन शीष मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष कौशल्या गिरी, सदस्य भूपेंद्र प्रताप, जिला विद्यालय निरीक्षक एम.पी. सिंह, आयुषमेंद्र परिहार और अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। अंत में, जिलाधिकारी ने सभी को “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत तिरंगा लगाने की शपथ दिलाई और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों को जारी रखने का आह्वान किया।