फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की मौजूदगी में ग्राम बरौन में हुई धान की क्रॉप कटिंग, औसतन 8.450 किग्रा उत्पादन दर्ज

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में ग्राम बरौन, तहसील सदर, जनपद फर्रूखाबाद में गाटा संख्या 459/1.951 पर 0.162 हे0 क्षेत्र में धान की क्रॉप कटिंग की गई। कटाई के दौरान औसतन 8.450 किलोग्राम धान का उत्पादन दर्ज किया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार सदर सनी कनौजिया, राजस्व निरीक्षक कुलदीप शुक्ला, लेखपाल हिमांशु गुप्ता सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने मौके पर धान की उपज का अवलोकन किया और कृषकों से फसल की स्थिति, उत्पादन लागत तथा मंडी में मिल रहे मूल्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग के आंकड़ों को पारदर्शी और सटीक तरीके से संकलित किया जाए, ताकि भविष्य में कृषि नीति निर्माण में उपयोगी डेटा उपलब्ध हो सके। ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक स्तर पर ऐसे निरीक्षणों से किसानों को प्रोत्साहन मिलता है और उनकी समस्याओं का समाधान भी तेजी से होता है।