पीलीभीत : प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का 23 मई को आयोजन ।

पीलीभीत : प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर तैराकी बालक/बालिका प्रतियोगिता हेतु जिला स्तर पर दिनांक 23.05.2022 को प्रातः 10 बजे से चयन/ट्रायल्स गांधी स्टेडियम पीलीभीत में स्थित तरणताल में किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में भाग लेने वाले बालक/बालिका की आयु 10-11 वर्ष अर्थात जन्म वर्ष 2011, 2012 होना चाहिए। इच्छुक खिलाडी गांधी स्टेडियम पीलीभीत में दिनांक 22.05.2022 को सायं 05 बजे तक अपना नाम लिखवा सकते है। साथ में आयु प्रमाण (प्रधानाचार्य के द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र) लाना अनिवार्य है। जिला स्तर पर चयनित बालक/बालिका को अपने स्वयं के खर्च से मण्डलीय चयन हेतु बरेली जाना होगा। अधिक जानकारी के लिए खेल कार्यालय से सम्पर्क करें।