फर्रुखाबाद:संगठन प्रभारी ने तीसरे चरण के सदस्यता अभियान आरंभ कर,सक्रिय सदस्यता की कार्यशाला को किया संबोधित

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अक्टूबर 2024 दिन सोमवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर सदस्यता अभियान के संदर्भ में जिला संगठन प्रभारी श्री शिव महेश दुबे जी की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न की इस संगठन पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत जिला संगठन प्रभारी ने तीसरे चरण के सदस्यता अभियान को आरंभ करने के दिशा निर्देश देते हुए सक्रिय सदस्यता की जिला कार्यशाला को संबोधित किया।

  भाजपा जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने बताया 2 सितंबर 2024 से आरंभ हुई भाजपा का सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 15 अक्टूबर को समाप्त होगा। तीसरे चरण में सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा यह अभियान 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा इस अभियान में सक्रिय सदस्य बनने के लिए कार्यकर्ता पार्टी द्वारा प्राप्त सक्रिय सदस्यता फॉर्म को भरकर संगठन को उपलब्ध कराएंगे क्षेत्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा सक्रिय सदस्यता फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा इसके उपरांत जिस कार्यकर्ता के 50 सदस्य सत्यापित हो जाएंगे वह सक्रिय सदस्य माना जाएगा इसके लिए उसे सक्रिय सदस्यता क्रमांक भी दिया जाएगा। जब अभियान का आरंभ हुआ था तब प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य बने थे लेकिन पार्टी ने अब इस संख्या को घटाकर 50 कर दिया है इसके लिए पार्टी ने ₹100 का सदस्यता शुल्क रखा है जो की नमो ऐप के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को ₹100 पार्टी के खाते में देने होंगे। प्रत्येक मंडलों को सौ-सौ सक्रिय सदस्यता फॉर्म दिए जाएंगे। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने मंडलों के मंडल अध्यक्षों से फार्म प्राप्त करके सक्रिय सदस्यता फॉर्म को पूर्ण भर के पार्टी मुख्यालय पर जमा कराए। सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद सभी मंडलों में बूथ कमेटी बनाने का कार्य आरंभ होगा।

   भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया सक्रिय सदस्यता अभियान में सक्रिय सदस्यों को सत्यापित करने के लिए संगठन ने इटावा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला एवं कायमगंज के पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक को अधिकारी नियुक्त किया है। जिस कार्यकर्ता के 50 सदस्य सत्यापित हो जाएंगे वह कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य माना जाएगा पार्टी ने सक्रिय सदस्यता के लिए अधिकतम ₹100 शुल्क तय किया है जो की नगद भुगतान के द्वारा नहीं बल्कि ऑनलाइन भुगतान से ही मान्य होगा। 5 नवंबर तक पार्टी के सभी सक्रिय सदस्यों की सूची जिला मुख्यालय पर चस्पा कर दी जाएगी। इसलिए इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य करें।

  इस बैठक के अवसर पर संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया।

इस अवसर पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक जिला महामंत्री सुनील रावत जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता सैनिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौड़ जिला मंत्री जय गंगवार जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित कमल भारद्वाज वीरेंद्र कठेरिया रश्मि दुबे अभिषेक बाथम विकास पांडे राजकुमार वर्मा रामवीर सिंह चौहान प्रदीप सिंह कृष्ण मुरारी राजपूत चित्रा अग्निहोत्री जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment