फर्रुखाबाद:रामकृष्ण महाविद्यालय में एक राष्ट्र एक चुनाव गोष्ठी का हुआ आयोजन।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को विधानसभा भोजपुर के कमालगंज मंडल में स्थित ग्राम रानूखेड़ा में रामकृष्ण महाविद्यालय में एक राष्ट्र एक चुनाव गोष्ठी का आयोजन हुआ इस आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने संबोधन दिया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक महाविद्यालय के प्रबंधक रोहिताश वर्मा ने अतिथि गणों का स्वागत किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर देश में एक राष्ट्र एक चुनाव पर चर्चा जारी है इसके लिए भारतीय जनता पार्टी समाज के सामाजिक विभिन्न संगठनों एवं प्रबुद्ध जनों से इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने के लिए अभियान चला रही है केंद्र सरकार एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए लगातार मुहिम चला रही है ताकि आने वाले समय में इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाया जा सके जिसके कारण इस देश के आम चुनाव में अत्यधिक पैसा खर्च होता है उसको रोकने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव अति आवश्यक है। भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पूरे देश में एक राष्ट्र एक चुनाव लागू होना चाहिए। 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करेगा एक राष्ट्र एक चुनाव मॉडल।

भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा पूरे जनपद में इस अभियान को चलाने के लिए कार्यक्रम तय हुए हैं जिसमें प्रबुद्ध,महिला एवं युवा संवाद भी शामिल है। उन्होंने कहा बार-बार होने वाले चावन से देश की विकास की गति बाधित होती है और आर्थिक संसाधनों पर भी भारी बोझ पड़ता है। अगर देश में एक साथ चुनाव होंगे तो इसे राजनीतिक स्थिरता बढ़ेगी और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी। केंद्र प्रदेश में कार्य करने वाली सरकारी इन चावन की वजह से अपनी योजनाओं का विस्तार जमीनी स्तर पर नहीं कर पाती है जिस कारण जनता को योजनाओं का लाभ मिलने में देरी होने लगती है। एक स्थिर सरकार पूरे कार्यकाल में ठोस नीतिगत फैसला ले सकेगी और भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में विश्व के पटल पर स्थापित हो सकेगा। इस अभियान के माध्यम से हर वर्ग के बीच में पार्टी चर्चा करेगी और इसकी उपयोगिता को भी बताने का कार्य करेगी ताकि भविष्य में यह अभियान सफलता की ओर अग्रसर हो और जल्द ही देश में एक साथ चुनाव होंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र वर्मा ने कहा केंद्र सरकार की यह एक अच्छी पहल है। भारत के उज्जवल भविष्य के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव महत्वपूर्ण साबित होगा। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक रोहिताश वर्मा ने किया। अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, बबलू राजपूत किसान मोर्चा फर्रुखाबाद, पूर्वी मंडल अध्यक्ष शिवम वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment