फर्रुखाबाद: गौवर्धन पूजा पर जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला में की गौसेवा।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अक्टूबर 2025 गौवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जनपद की कान्हा गौशाला देवरान, गढ़िया कमालगंज पहुँचकर विधि-विधान से हवन एवं गौपूजन किया। जिलाधिकारी ने श्रद्धापूर्वक गौमाताओं को गुड़, चना और फलों का प्रसाद खिलाकर गौसेवा का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए पशुओं के उचित आहार, स्वच्छता और देखभाल के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि “गौमाता भारतीय संस्कृति और कृषि जीवन की आधारशिला हैं। गौसंवर्धन और संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।”

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गौमाताओं की सेवा कर गौवर्धन पर्व की शुभकामनाएँ दीं।