फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले की प्रक्रिया के तहत जनपद से 26 दारोगाओं, 25 सिपाहियों और दीवान को कार्यमुक्त कर दिया गया है। बुधवार को एसपी आरती सिंह ने अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के निर्देश पर सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को उनके स्थानांतरण जनपदों के लिए कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया।
★इन थाना व चौकी प्रभारी हुए कार्यमुक्त
जानकारी के अनुसार, कादरीगेट थानाध्यक्ष निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद का तबादला प्रयागराज किया गया है। वहीं, कायमगंज कोतवाली में तैनात अपराध निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी, मेरापुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, कंपिल थानाध्यक्ष विश्वनाथ कोरी, जहानगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल और सर्विलांस सेल प्रभारी दीपक सिंह भाटी का स्थानांतरण इटावा किया गया है।
इसी तरह भोजपुर चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिसौदिया, रायपुर चौकी प्रभारी नरसिंह, सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी किरनपाल नागर, भोजपुर चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह यादव समेत कई दारोगाओं का तबादला कानपुर देहात के लिए किया गया है।
★औरैया और कन्नौज में हुए तबादले
एसपी पीआरओ शंकरानंद, सरह चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, दारोगा ओमप्रकाश तिवारी, शिशुपाल सिंह और हरेंद्र सिंह का स्थानांतरण औरैया के लिए किया गया है। वहीं, दारोगा गोपालजी तिवारी, गजराज सिंह और गोविंद सिंह को कन्नौज भेजा गया है।
★सिपाही और दीवान भी शामिल
सिर्फ दारोगा और निरीक्षक ही नहीं, बल्कि पुलिस विभाग के अन्य रैंक के पुलिसकर्मियों को भी तबादले में शामिल किया गया है। बड़ी संख्या में सिपाहियों और दीवानों को भी कार्यमुक्त कर दिया गया है।
★नए पुलिसकर्मी कर रहे आमद
उधर, विभिन्न जनपदों से तबादले पर आए पुलिसकर्मियों ने फर्रुखाबाद में आमद कराना शुरू कर दिया है। इससे थाना-चौकियों में कार्य व्यवस्था नए सिरे से तय की जा रही है। पुलिस विभाग का मानना है कि तबादलों से न केवल पुलिसिंग में नई ऊर्जा आएगी बल्कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
