फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 दिसंबर 2025 को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर आवास विकास स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय पर दीपोत्सव एवं रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अध्यापिका नीलम सोमवंशी द्वारा अटल बिहारी वाजपेई के चित्र वाली आकर्षक रंगोली सजाई गई, जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव के रूप में सुसज्जित किया। पार्टी मुख्यालय का परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने अपने संपूर्ण राजनीतिक जीवन में मूल्यों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। वे भारतीय राजनीति के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक थे। जब वे संसद में बोलते थे तो सत्ता पक्ष ही नहीं, बल्कि पूरा विपक्ष भी उन्हें गंभीरता से सुनता था। उन्होंने कहा कि अटल जी की जन्म शताब्दी पर नई पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने जानकारी दी कि पूरे जनपद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी वर्ष भव्य रूप से मनाया जाएगा। पार्टी के निर्देशानुसार पूर्व संध्या पर दीपोत्सव एवं रंगोली का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को जनपद के सभी बूथों पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठियों का आयोजन होगा। साथ ही फतेहगढ़ स्थित स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संबोधन का सजीव प्रसारण सुना जाएगा। इसी स्थल पर अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री अभिषेक बाथम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, आलू विपणन संघ सभापति विमल कटिहार, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित, जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, अभय कठेरिया, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता सक्सेना, चित्रा अग्निहोत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पांडे, फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, संजू शर्मा, सरल त्रिवेदी, डॉ. उदय प्रताप सिंह, रवि बाजपेई, सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक बाजपेई, धीरेंद्र वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
