फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 शिक्षक दिवस के अवसर पर मेजर एस. डी. सिंह विश्वविद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आदरणीय डॉ. अनार सिंह जी ने शिक्षकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता होते हैं, जो अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों से विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि शिक्षा केवल नौकरी पाने का साधन नहीं बल्कि चरित्र निर्माण और समाज सेवा का आधार है।
सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के शिक्षकों को उनके शैक्षणिक योगदान, शोध कार्यों और विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुलपति, प्राचार्यगण, प्रोफेसर, छात्र-छात्राओं समेत विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर ने शिक्षकों के मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान की और उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
