फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीएम ने मरीजों को बांटे फल, की स्वास्थ्य लाभ की कामना

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 2025 “लौह पुरुष” सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय अखंडता दिवस के अवसर पर आज फर्रूखाबाद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए श्री राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उन्हें फलों का वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने मरीजों से इलाज संबंधी जानकारी प्राप्त करते हुए चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी सहित चिकित्सालय का समस्त चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित रहा। जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल के जीवन से हमें सेवा, एकता और समर्पण की प्रेरणा मिलती है, और इसी भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा करना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।

इस अवसर पर अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी ली गई और सभी को देश की अखंडता एवं भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।