आज दिनांक 18 मार्च विकास भवन सभागार फतेहगढ़ में किसान दिवस आयोजित किया गया था जिसमें जिले के जिला अधिकारी सहित सभी विभागों से अधिकारियों को आना था परंतु न स्वयं जिला अधिकारी पहुंचे और न ही कोई संबंधित अधिकारी किसान दिवस में किसानों के बीच पहुंचा भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष अजय कटियार किसानों की समस्याओं को लेकर किसानों के साथ किसान दिवस पर विकास भवन सभागार में पहुंचे जिसके बाद उन्होंने वहां की स्थिति देखी और उन्होंने कहा है उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में किसानों की समस्याएं और योजनाओं की जानकारी के लिए प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया जिसमें किसान अपनी समस्या और जनपद में किसानों के लिये क्या क्या योजनाएं है इनकी जानकारी एक जगह ले सके परंतु जनपद फर्रुखाबाद का किसान दिवस सिर्फ औपचारितापूर्ण बनकर रह गया है किसान दिवस में जिला अधिकारी महोदय आते ही नहीं है जो अधिकारी आते भी है वह अपनी मनमानी करते है किसान आकर कोई समस्या देता भी है तो उसको एक महीने बाद पता चलता है कि उसकी समस्या का निस्तारण हो रहा है परंतु ये नहीं बताया जाता है कि कब होगा जिले में पशुओं के खुरपका और मुंहपका का वेक्सिनेशन हर छः माह में होता है ये टीकाकरण जनपद में सिर्फ कागजों पर ही कर दिया गया पूरे जनपद में टीकाकरण का कार्यक्रम 22 जनवरी से 8 मार्च तक हुआ है जिसमें विभाग ने लाखों पशुओं का टीकाकरण दिखाया है इस पर उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर जांच होनी चाहिए आगे उन्होंने कहा कि इस समय पंचायत चुनावों का माहौल चल रहा है तो इस वजह से प्रधान और ग्राम सचिव मिलकर व्यक्ति को मृत दिखाकर पेंशन ही बंद करा देते हैं ऐसा ही मामला राजेपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा चिड़िया महोलिया की श्री मती रामकली,लाला राम,श्री मती रिंकी, प्रेमसागर,कुमरचंद आदि को ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव मोहित यादव ने मृत दिखाकर उनकी पेंशन ही बंद करा दी ऐसे ही उसी ग्राम सभा के कई महिला और व्यक्तियों को मृत दिखाकर या फिर गांव से बाहर दिखाकर एक से दो वर्षों से पेंशन ही बंद करवा दी है ये सब जबकि महिला और व्यक्ति जीवित है और यही गांव में ही रहते है इसी तरह की कई समस्याएं लेकर आए थे परंतु किसान दिवस में कोई भी उच्च अधिकारी मौजूद नहीं था जिसका हम विरोध करते है और यही रवैया उच्च अधिकारियों का रहा तो आगे अप्रैल में होने वाले किसान दिवस विरोध प्रदर्शन होगा आगे जिला महासचिव अभय यादव ने कहा कि पिछले कई वर्षों से हम अपने ग्राम नगला फुलु के लिये सड़क मांग रहे हैं जो कि देश को आजाद हुए 78 वर्ष से अधिक हो गया है हमारे गांव के लिये अभी तक कोई भी पक्की सड़क नहीं है किसान दिवस में भी दे चुके हैं यहां से भी सिर्फ आश्वाशन ही मिला है सड़क नहीं अगर अगले किसान दिवस तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं होगी तो भारतीय किसान यूनियन इन अधिकारियों का घेराव करेगी | इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा,जिला महासचिव अभय यादव, युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत,जिला कोषाध्यक्ष विमलेश शाक्य,जिला सचिव सुशील दीक्षित,पुजारी कटियार,बढ़पुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम शाक्य,ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर टिंकू यादव,विजय शाक्य,राघवेंद्र यादव,डंपी यादव,सत्येंद्र सिंह,अजीत सोमवंशी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे |
फर्रुखाबाद: किसान दिवस पर विकास भवन में नहीं पहुंचे अधिकारी औपचारिक बनकर रह गया किसान दिवस अजय कटियार
