फर्रुखाबाद : शिक्षक भर्ती में सात शिक्षकों के अभिलेखों में गड़बड़ी पाए जाने पर नोटिस जारी

फर्रुखाबाद: जिले में हुई शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में कुल सात, शिक्षकों के अभिलेखों में गड़बडी मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किये गये हैं|
दरअसल 69 हजार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में हुई शिक्षक भर्ती में अभिलेखों का आनलाइन सत्यापन कराया गया| जिसमे सात शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किए गये हैं| उनका फिलहाल वेतन भी रोंक दिया गया है|
बीएसए लाल जी यादव नें बताया कि सात शिक्षकों के आनलाइन सत्यापन में त्रुटियां मिली हैं, जिससे इनका वेतन रोककर शिक्षक अभिलेखों में सुधार करने के दिए गए हैं।
फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह